Wednesday, 8 March 2017

मेरा गाव


 भारत की अधिकतम जनता गाँवों में निवास करती हैं। महात्मा गाँधी कहते थे कि वास्तविक भारत का दर्शन गाँवों में ही सम्भव है जहाँ भारत की आत्मा बसी हुई है
गाँव में कृषि कार्य पर पूरी तरह निर्भरता अब पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती। जनसंख्या के निरंतर विकास से खेत छोटे छोटे हो रहे हैं। अतः कृषि के आधुनिक साधन प्रयोग नहीं हो पाते। संक्षेप में गाँववासी अब नगरों की चकाचौंध से प्रभावित हैं। युवा अब गाँव में नहीं रहना चाहता। वह शिक्षा, नौकरी और सुख सुविधाओं का पीछा करते हुए नगर पहुँचता 

गाँवों में उत्सवों और मेलों की धूम होती है । यहाँ होली, बैशाखी, पोंगल, ओणम, दीवाली, दशहरा, ईद जैसे त्योहार परंपरागत तरीके से मनाए जाते हैं । त्योहारों के अवसर पर लोग आपस में मिलते-जुलते हैं । वे लोक धुनों के नृत्य पर थिरकते हैं । गाँव के लोग आपसी सुख- दु:ख में एक-दूसरे का पूरा साथ देते हैं । गाँव के सभी लोग आपसी भाईचारे से रहते हैं । वे आपसी विवाद को अधिकतर पंचायत में ही सुलझा लेते हैं ।
loading...